कैब में बैठने के बाद पीड़िता रोने लगी थी और उसने किसी से मोबाइल पर बात करते हुए कहा वह शादी तो अपने मंगेतर से ही करेगी लेकिन राकेश (बदला हुआ नाम) ने उसके साथ ठीक नहीं किया।
यह बयान उबर कैब रेप केस मामले में आरोपी चालक शिव कुमार यादव ने मंगलवार को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिया। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष आरोपी कैब चालक शिव कुमार यादव का बयान दर्ज किया गया।
उसने अपने बयान में खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि उसने पीड़िता से दुष्कर्म नहीं किया और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उसने वसंत विहार गैंग रेप की तर्ज पर पीड़िता को कोई धमकी नहीं दी।