फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : नरेला में दो सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 14 Jun 2020 07:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नरेला इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने निजी कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त अमित (22) और सुनील (24) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों का साइट पर नौकरी करने वाले कुछ गार्ड व बाहरी लोगों से रुपयों की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।  

विज्ञापन


पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि इसी वजह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा साइट पर ही मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अमित अपने परिवार के साथ संजय कॉलोनी, नरेला और सुनील गौतम कॉलोनी में रहता था। दोनों बीजी शिर्के कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार देर रात करीब 2.00 बजे अन्य गार्ड ने सुनील और अमित के चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज साइट की दूसरी मंजिल से आ रही थी। बाकी गार्ड भागकर वहां पहुंचे तो पांच-छह युवक जंगल की ओर भागते हुए दिखाई दिए। अमित व सुनील दर्द से चिल्ला रहे थे। उनको लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया था।  
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को पहले महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। पिटाई से दोनों की पसलियां टूट चुकी थीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उनकी मौत हुई।  मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अमित व सुनील का रुपयों को लेकर कंपनी और कुछ बाहरी लोगों से विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें