फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गई नौकरी तो शुरू किया गंदा काम, व्हाट्सएप पर महिलाओं को भेजते थे अश्लील फोटो और फिर...

Wed, 25 Nov 2020 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में अश्लील फोटो तैयार कर उसे व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं को भेजकर उनसे उगाही करने वाले दो आरोपियों को जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार एक आरोपी ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनी में काम करता था और ग्राफिक डिजाइनिंग का डिप्लोमा कर रखा है। लॉकडाउन में नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी के डाटा का दुरुपयोग कर रहा था।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के एक फरार साथी 6की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीमूल हक(21) और शोएब अख्तर(20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस इनके फरार साथी जब्बार की तलाश कर रही है। शोएब अख्तर पहले कैश बीन एप में नौकरी करता था, जो ग्राहकों को आनलाइन लोन मुहैया कराने का काम करते हैं। एनबीएससी कंपनी ने लॉकडाउन में शोएब को नौकरी से निकाल दिया था।

विज्ञापन

20 नवंबर को एक निजी एयरलाइंस कंपनी में काम करने वाली जहांगीरपुरी निवासी महिला ने थाने में ब्लैकमेल कर उगाही करने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि कोई उसके व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील फोटो भेजकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उगाही का प्रयास कर रहा है।

शिकायत के बाद थाना प्रभारी सुरिंदर संघु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। आरोपियों का लोकेशन गुरुग्राम आने पर पुलिस टीम ने सोमवार को वहां दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तर कर लिया।

जबकि तीसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अनजान लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाते थे और फिर उसे व्हाट्सएप पर भेजकर उससे उगाही करते थे।

45 लोगों से कर चुके हैं 12 लाख की उगाही
जांच में पता चला कि आरोपी अब तक 45 लोगों को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये की उगाही कर चुके हैं। प्रयोगराज यूपी की रहने वाली एक महिला ने भी आरोपियों के खिलाफ उगाही की शिकायत की है। आरोपी पीड़ित महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म और उनके रिश्तेदारों के पास अश्लील फोटो भेजने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। ïनसीमूल हक दसवीं तक पढ़ाई की है जबकि शोएब 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद ग्राफिक डिजाइनिंग का डिप्लोमा कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें