फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : बंदरों का इस्तेमाल कर लोगों को लूटते थे दो बदमाश, अब हुए गिरफ्तार

Fri, 09 Apr 2021 02:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- दो मार्च को मिली थी पुलिस को शिकायत
- सीसीटीवी में आरोपी बंदर की मदद से 6000 रुपये लूटते दिखाई दिए
विज्ञापन
बंदरों का इस्तेमाल कर लोगों को लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बंदरों का इस्तेमाल कर लोगों को डराने और लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी बलवान नाथ (26) और विक्रम नाथ (23) गुरुवार को चिराग दिल्ली बस स्टैंड के निकट किसी का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों बंदरों को वन्यजीव केंद्र को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार शहर के ओखला मोड़ के निकट रहने वाले आरोपी अपने तीसरे साथी अजय के साथ मिलकर बंदरों का इस्तेमाल करके लोगों को डराते और उनका कीमती समान लूटते थे। अजय को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जो अभी फरार है।
विज्ञापन


आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले तुगलकाबाद किले के जंगल से बंदरों को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार मामला दो मार्च को सामने आया जब खिड़की एक्सटेंशन में रहने वाले एक अधिवक्ता ने शिकायत दी कि बंदरों के साथ आए तीन लोगों ने उन्हें घेरकर उसने जबरन छह हजार रुपये लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मालवीय नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 392 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें