फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कमेटी के रुपये मांगने पर दो भाईयों को चाकू से गोदा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Jul 2021 04:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • शाहदरा जिले के गीता कालोनी की वारदात, पुलिस ने किया मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी
  • वारदात के बाद घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, आरोपी कमेटी के रुपये लेकर नहीं जमा कर रहे थे किस्त
विज्ञापन
चाकू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के गीता कालोनी थाना क्षेत्र में कमेटी रुपये वापस मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो भाईयों को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित अदनान और आदिल को हेड गेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी राहिल व अन्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आदिल परिवार के साथ खुरेजी, गीता कालोनी इलाके में रहता है। इसके साथ दो भाई अदनान व अमान भी रहते हैं। तीनों भाईयों का फल बेचने का काम है। इन लोगों ने अपने आसपास के कुछ दुकानदारों के साथ मिलकर कमेटी डाली हुई है। कमेटी के कुल 14 सदस्य हैं। हर माह कोई एक सदस्य 1.40 लाख रुपये लेता है। उसके बाद वह उसकी किस्त जमा करता रहता है। 

आरोप है कि चार माह पूर्व राहिल नामक युवक ने कमेटी उठाई थी। रुपये लेने के बाद राहिल ने कमेटी की किस्त भरना छोड़ दिया। आदिल ने राहिल से रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। बात मारपीट पर आ गई। आदिल अपने घर आ गया। आरोप है कि देर रात को राहिल अपने दोस्तों के साथ आदिल के घर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पर आदिल व अदनाम मौजूद थे। आते ही आरोपियों ने आदिल से हमला कर दिया। भाई को बचाने आए अदनाम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गीता कालोनी थाना पुलिस राहिल व अन्यों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें