फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, 50 साल का ताऊ गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 10:31 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
मुस्तफाबाद इलाके में बृहस्पतिवार शाम ढाई साल की एक बच्ची से यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने अपने जेठ पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाकर पीसीआर कॉल कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बच्ची के 50 वर्षीय ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। दयालपुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम बच्ची दूसरे बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का ताऊ उसे दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची से गलत काम किया। मां ने जब बच्ची के कपड़े अस्त व्यस्त देखे तो उसे कुछ शक हुआ। शक के आधार पर मां ने शाम पांच बजे पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें