फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजधानी में शुरू हुआ ट्यूलिप फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 11 Feb 2024 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सूडान दूतावास के पास ट्यूलिप फ्लावर बेड के पास एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के ट्यूलिप के गुण और विशेषताओं को भी प्रदर्शित किया गया।  
विज्ञापन
वसंत के रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों के ट्यूलिप वॉक के साथ नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में शांति पथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल की शुरुआत हुई। सूडान दूतावास के पास ट्यूलिप फ्लावर बेड के पास एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के ट्यूलिप के गुण और विशेषताओं को भी प्रदर्शित किया गया।  

विज्ञापन


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ट्यूलिप फेस्टिवल के दूसरे संस्करण को सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ शुरू किया। बच्चों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया और प्रदर्शनी देखी। गिव मी ट्री ट्रस्ट के इश्तियाक ने छात्रों को ट्यूलिप के इतिहास और यात्रा के बारे में बताया।

ट्यूलिप पर बच्चों की जिज्ञासा पर संतुष्ट करने वाले जवाब दिए। शांति पथ और चाणक्यपुरी के आस पास तक ट्यूलिप फेस्टिवल आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार, रंगों और छटा में फूल खिले हैं। ट्यूलिप फेस्टिवल में हजारों फूल प्रेमियों ने शिरकत की। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया। 
विज्ञापन


एनडीएमसी ने इस बार शांति पथ, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, विंडसर सहित प्रमुख पार्कों और उद्यानों में ट्यूलिप के फूल लगाए हैं। विभिन्न गोलचक्कर के पार्क, उपराष्ट्रपति के बंगले के आसपास, 11 मूर्ति मार्ग, सरदार पटेल मार्ग फर भी ट्यूलिप लगाए गए हैं। ट्यूलिप फेस्टिवल 21 फरवरी तक चलेगा। आखिरी दिन ट्यूलिप की बहार विषय पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। एनडीएमसी ने फोटोग्राफी के शौकीनों को अपने क्षेत्र में लगाए गए ट्यूलिप की तस्वीरें क्लिक करने और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। 

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के नियम 
इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता के नियम एनडीएमसी वेबसाइट https://www.ndmc.gov.in/pdf/tulip_festival_2024.pdf पर उपलब्ध है। एनडीएमसी हरदिन तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों का मूल्यांकन करेगी और दिन की तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करेगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ निर्णायक फोटोग्राफ को पुरस्कृत किया जाएगा। फेस्टिवल के साथ संगीत प्रेमियों के लिए संगीत उत्सव की एक श्रृंखला भी आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें