दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत रेड लाइट और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास स्ट्रेच ने दो परिवारों के चिराग को बुझा दिया। यहां तेज रफ्तार ट्रक होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे बाइक सवार छात्रों सुंदरनगर, हिसार, हरियाणा निवासी दक्ष व मध्यप्रदेश निवासी चिराग उमरेडकर को रौंदा दिया। दोनों की मौत पर पर ही मौत हो गई थी। दक्ष का सिर बुरी तरह कुचल गया जिससे कई टुकड़े हो गए थे।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्ष व चिराग छत्तरपुर में रहते थे और एक इंस्टीट्यूट से होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही महिपालपुर में दोस्तों के साथ पार्टी करके रात डेढ़ बजे घर लौट रहे थे। नांगल देवत के पास दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर के बॉडी बंद ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। ट्रक का एक पहिया दक्ष के सिर के ऊपर से गुजर गया। वसंतकुंज पुलिस को एम्स के ट्रामा सेंटर से सूचना मिली।
हादसे के बाद चालक अंकित यादव ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से हरदोई, यूपी निवासी अंकित ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर सामान उतारकर छत्तरपुर स्थित घर जा रहा था। उसने जब आवाज सुनी तो ट्रक को रोका।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर एक हेलमेट पड़ा था। ऐसा माना जा रहा है कि दक्ष ने हेलमेट पहना हुआ था। चिराग के पास हेलमेट नहीं था। हालांकि मोटरसाइकिल बिल्कुल भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। चिराग की सड़क पर गिरने से मौत हुई है। खतरनाक एक्सीडेंट प्रोन जोन (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है
दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत रेड लाइट और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास का यह स्ट्रेच बेहद खतरनाक एक्सीडेंट प्रोन जोन (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है। हाल ही में 24 जुलाई 2026 को यहां एक सड़क हादसा हुआ था, जिसने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और इस सड़क के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। नांगल देवत रेड लाइट के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का लगभग 10 फीट गहरा नाला पूरी तरह से खुला हुआ है।