फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत कुंज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, पुलिस ने इस वजह से बेटे को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Oct 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
वसंत कुंज के किशनगंज गांव में मंगलवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गृहस्वामी मिथिलेश वर्मा (40), पत्नी सिया (42) और बेटी नेहा (16) पर चाकू से आठ से दस वार किए गए। नेहा का गला काटा गया था। वारदात में बेटा सर्वनाम उर्फ सूरज (19) मामूली घायल हुआ है। पूरे घर में सामान बिखरा हुआ है, मगर लूटपाट नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
triple murder in vasant kunj
घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपियों की घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। सीढ़ियों व घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने सूरज को सुबह ही पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस को संदेह है कि वह बहन के किसी युवक से संबंध को लेकर खुश नहीं था। सूरज का वर्ष 2013 में अपहरण हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
triple murder in vasant kunj
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से गांव फतुआपुर, पोस्ट-बस्ता, थाना-थटिया, तहसील-तिरवाह जिला-कन्नौज यूपी निवासी मिथिलेश वर्मा पुत्र मोतीलाल पत्नी, बेटी और बेटे के साथ सी-2 8/9 प्रथम मंजिल, किशनगढ़ में रहते थे। पीओपी के ठेकेदार (इंटीरियर डेकोरेटर) मिथिलेश वर्मा किशनगंज में करीब 18 वर्ष से रहते थे और अपना मकान खरीद लिया था।

4 of 7
triple murder in vasant kunj
नेहा किशनगढ़ में स्थित सूरजमल पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में थी। सूरज गुरुग्राम स्थित प्राइवेट इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग (प्रथम वर्ष) का विद्यार्थी है। दक्षिण-पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के अनुसार, बुधवार सुबह 5:20 4श्चह्य पड़ोसी पिंटू ने चोरी व झगड़ा होने की सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस को हत्याकांड का पता चला।
विज्ञापन

5 of 7
triple murder in vasant kunj
मिथिलेश और सिया पर चाकू से आठ से दस बार किए गए हैं। मिथिलेश की छाती पर तीन, जांघ और गले पर चाकू के वार हैं। उसका शव अंदर वाले कमरे में पड़ा था, जबकि सिया व नेहा के शव अलग कमरे में थे। सूरज की अंगुली में कट का निशान है। नेहा का गला कटा हुआ था। वारदात में रसोई में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकू का इस्तेमाल किया गया है, जो पुलिस को मौके पर ही मिल गया। शव सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिए गए हैं। कन्नौज से परिजनों के आने के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
triple murder in vasant kunj
सूरज ने कहा, बेहोश हो गया था
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेटे सूरज को ही शुरू में ही हिरासत में ले लिया गया था। उसने शुरुआती बयान में कहा कि घर में दो लोग घुसे थे। वह पिता को चाकू से मार रहे थे। वह पिता को बचाने गया तो आरोपियों ने उसका सिर दीवार में मारा। सिर दीवार में लगने से वह बेहोश हो गया। होश आया तो उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
triple murder in vasant kunj
तिजोरी से पैसा नहीं ले गए कातिल
संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि मौके पर पता लगा कि तीन लोगों की हत्या हुई है। बेटे की अंगुली पर कट का निशान है। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। तिजोरी में पैसा सही सलामत है। पीड़ितों के मोबाइल भी मौके पर ही मिल गए हैं। जांच के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें