फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निजी बसों से दूसरे राज्यों तक पहुंचाए जा रहे थे यात्री, परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

Wed, 22 Jul 2020 08:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अनलॉक-2 के दौरान नियमों की अनदेखी कर अंतरराज्यीय बसों में यात्रियों को सेवाएं देने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। पिछले एक हफ्ते के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने सख्ती करते हुए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार की 133 बसों को जब्त कर, परमिट रद्द करने के लिए संबंधित राज्यों को पत्र भी भेज दिया है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन लागू होने के बाद सभी अंतरराज्यीय सेवाएं मार्च से ही बंद कर दी गई हैं। बाद में मिली रियायत के तहत अनलॉक-2 के दौरान बगैर परमिट अवैध तौर पर राजस्थान, यूपी, बिहार के लिए यात्रियों को कुछ निजी संचालक बस सेवाएं मुहैया करवा रहे थे। 

परिवहन विभाग की इंफोर्समेंट विंग की 20 टीमें लगातार दूसरे राज्यों से अवैध तौर पर सेवाएं दे रही बसों पर नजर रख रही हैं। विभागीय टीम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक 92 बसें, जबकि राजस्थान की 23 और बिहार की सात बसों को जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन


विशेष परिवहन आयुक्त के के दहिया ने बताया कि जब्त की गई बसों की परमिट रद्द करने के लिए संबंधित राज्यों को पत्र लिख दिया गया है। इंफोर्समेंट विंग की टीमें लगातार मुस्तैद हैं और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें