फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मैसेज देकर कहा, चालान करो लेकिन 500 व 1000 के नोट मत लो

Thu, 10 Nov 2016 09:30 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- दिल्ली  ट्रैफिक पुलिस ने नहीं लिए 500 व 1000 के नोट 
- दिल्ली  ट्रैफिक पुलिस ने नहीं लिए 500 व 1000 के नोट 
- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के हुए कोर्ट चालान
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

500 और 1000 केनोट बंद होना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पड़ा था। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ज्यादातर लोगों के पास 500 व 1000 के नोट थे। पुलिस ने इन नोटों को लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एके ओझा ने वायरलैस पर मैसेज देकर 500 व 1000 रुपये के नोट लेने से मना कर दिया था। इसका असर ये रहा है कि बुधवार को ज्यादातर लोगों के कोर्ट के चालान हुए। पुलिस के कुछ आला अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस को गृहमंत्रालय की ओर से 500 व 1000 रुपये के नोट लेने से मना किया गया था।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 500 और 1000 रुपये का नोट बंद होने से दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में बुधवार सुबह असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि वह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से 500 व 1000 रुपये का नोट ले या नहीं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11 बजे एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस केकंट्रोल रूम को इस बाबत फोन कर पूछा था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी 500 और 1000 का नोट ले या नहीं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से झगड़ा करते दिखे लोग

- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त पुलिस आयुक्त एके ओझा ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वायरलैस पर मैसेज देकर 500 व 1000 के नोट लेने से मना कर दिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने अमर उजाला को बताया कि जब सरकार ने 500 व 1000 के नोट लेने से मना कर दिया है तो पुलिस के लिए भी ये नोट बेकार है।

इस कारण 500 व 1000 रुपये के नोट लेने से मना किया गया था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों केपास खुले पैसे नहीं थे उनका कोर्ट का चालान किया गया था। जिनकेपास खुले पैसे थे उनका मौके पर ही चालान किया गया था।

ट्रैफिक पुलिस के अशोक विहार सर्किल में बुधवार को करीब सवा तीन सौ चालान किए गए थे। हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा 500 व 1000 का नोट नहीं लेने से लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से झगड़ा करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें