फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आज इन रास्तों पर जाने से बचें दिल्लीवाले, नहीं तो होगी परेशानी; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 16 Aug 2024 08:10 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Traffic Advisory 16th August: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों से बचकर यात्रा करने की सलाह दी है। आज सुबह 11 बजे से जंतर-मंतर से मंडी हाउस नारी शक्ति मार्च होगा। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आज कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन देखने को मिल सकता है। जिस वजह से दिल्लीवासियों को आज सड़कों पर भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। दरअसल, दिल्ली में आज में आज नारी शक्ति मार्च का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि भी है। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों से बचकर यात्रा करने की सलाह दी है। आज सुबह 11 बजे से जंतर-मंतर से मंडी हाउस नारी शक्ति मार्च होगा। बताया जा रहा है कि इस मार्च में करीब 2000 महिलाएं शामिल हो सकती हैं। जिस वजह से सड़कों पर जाम देखने को मिल सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि 16 अगस्त यानी आज सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जंतर मंतर से मंडी हाउस तक नारी शक्ति मार्च होने के के चलते यातायात को जरूरत के हिसाब से नियंत्रित या बदला जा सकता है।

इन मार्गों से बचने की सलाह
  • डब्ल्यू-प्वाइंट, डॉ. दिनेश नंदिनी दलमिया चौक
  • राउंडअबाउट मंडी हाउस
  • तिलक मार्ग - भगवान दास रोड क्रॉसिंग 
  • कॉपर्निकस मार्ग - श्रीमंत माधव राव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग
  • फिरोजशाह - केजी मार्ग क्रॉसिंग
  • तानसेन मार्ग - बंगाली मार्केट सर्किल महाराजा रणजीत सिंह मार्ग मिर्दार्ड चौक से
  • कनॉट सर्कस - बारखाम्बा रोड क्रॉसिंग
  • बारखाम्बा रोड - हैली रोड क्रॉसिंग
  • टॉल्स्टॉय मार्ग - केजी मार्ग क्रॉसिंग
  • टॉल्स्टॉय मार्ग - जनपथ क्रॉसिंग
  • संसद मार्ग - जय सिंह रोड क्रॉसिंग
  • राजीव चौक
  • राउंडअबाउट एमएआर - जनपथ
  • राउंडअबाउट राजेंद्र प्रसाद रोड - जनपथ
  • राउंडअबाउट विंडसर
  • राउंडअबाउट पटेल चौक
  • राउंडअबाउट जीपीओ
  • राउंडअबाउट आरएमएल
  • राउंडअबाउट जीआरजी
  • राउंडअबाउट फिरोजशाह रोड/केजी मार्ग
  • राउंडअबाउट बुटा सिंह
  • राउंडअबाउट पटेल चौक
  • अशोक रोड
  • महादेव रोड
  • रायसीना रोड
आज सुबह 6:30 बजे से नौ बजे तक राजघाट और सदैव अटल के पास खास ट्रैफिक व्यवस्था देखने को मिलेगी। दिल्लीवासियों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर ऐसे मार्गों से बचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें