दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालानों की रकम को लेकर जो अध्ययन किया है उसमें ये बात सामने आई है कि ट्रैफिक पुलिस ने एक जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कुल 23,57,67,16,200 रुपये के चालान किए हैं। इसमें कैमरे व मौके पर हुए दोनों चालान शामिल हैं। चालानों की इन रकम में से ट्रैफिक पुलिस 39545100 रुपये ही मिले हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने एक जनवरी, 25 से लेकर 26 फरवरी, 25 तक अरबों रुपये के चालान किए, मगर पुलिस को उसमें से सिर्फ 0.17 फीसदी रकम मिली है। चौंकिए मत, यह फलसफा नहीं हकीकत है। वहीं वर्ष 2020-21 में भी किए चालानों की रकम से ट्रैफिक पुलिस को मात्र 8.69 फीसदी रकम ही मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा अब कैमरों से होने वाले चालानों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होने लगी है। कैमरों से होने वाले चालानों में 159.21 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालानों की रकम को लेकर जो अध्ययन किया है उसमें ये बात सामने आई है कि ट्रैफिक पुलिस ने एक जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कुल 23,57,67,16,200 रुपये के चालान किए हैं। इसमें कैमरे व मौके पर हुए दोनों चालान शामिल हैं।
चालानों की इन रकम में से ट्रैफिक पुलिस 39545100 रुपये ही मिले हैं। ये चालान की गई कुल रकम की मात्र .17 फीसदी है। वहीं वर्ष 2020-21 में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 16326006000 रुपये की राशि के कुल चालान किए थे, मगर ट्रैफिक पुलिस को मात्र 8.69 फीसदी रकम ही मिली है। मिली राशि किए गए चालानों की राशि से 91.31 ज्यादा है।
विज्ञापन
पिछले वर्षों के मुकाबले अब हो रहे चालानों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। एक जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कैमरों से कुल 4471405 चालान हुए हैं वहीं पुलिसकर्मियों ने मौके पर 2289219 चालान किए हैं। वहीं, वर्ष 2020-21 में कैमरे से 92,23,329 चालान हुए थे वहीं पुलिसकर्मियों ने 10,47,172 चालान किए थे। हालांकि इस वर्ष कैमरे कम लगे हुए थे। इस कारण उस पुलिस हाथ हुए चालानों की संख्या ज्यादा है।
कोर्ट चालान राशि माफ कर कम कर देती है
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब चालान लोक अदालतों के माध्यम ये ज्यादा भरते हैं। व्यक्ति जब अपना चालान लेकर कोर्ट में जाता है जो जज हजारों की चालान राशि को कुछ हजार में कर देेते हैं। इस कारण ये रकम बहुत कम हो जाती है।