फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.5 किलोमीटर तक ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घुमाया, चालक का साथी बनाता रहा वीडियो

Mon, 03 Feb 2020 03:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घुमाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक कांस्टेबल को कार के बोनट पर लटकाकर गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। डेढ़ किमी के बाद चालक ने कार रोककर कांस्टेबल को उतरने के लिए कहा और वहां से अपनी कार भगाकर ले गया।

विज्ञापन


वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारी मामले पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। वीडियो कार में बैठे चालक के सहयोगी ने बनाई थी।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ट्रैफिक कांस्टेबल कार के बोनट पर लटका दिखा। जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर की है।

विज्ञापन

नांगलोई चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काट रहे थे। इसी दौरान एक कार गलत दिशा से आई, जिसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। चालक ने कार भगाने की कोशिश की। इसी दौरान सिपाही सुनील कार के सामने आ गया।

चालक ने उसे हटने का इशारा किया लेकिन सुनील कार के सामने खड़ा रहा। इस पर चालक कार को आगे बढ़ाने लगा। सुनील ने कार का वाइपर पकड़कर बोनट पर चढ़कर खुद को बचाया, लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और आरी तिरछी चलाकर सिपाही को गिराने की कोशिश करने लगा।

डेढ़ किमी के बाद चालक ने कार रोकी और सिपाही को उतरने के लिए कहा। सिपाही के कार से उतरते ही चालक कार को तेज रफ्तार से भगाकर ले गया। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें