फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: 35 दिन में काटे करीब 85 करोड़ रुपये के चालान, सबसे ज्यादा जांच रही ये दस्तावेज

Sat, 22 Nov 2025 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रेप को प्रदूषण की गंभीरता के आधार पर दिल्ली में चार स्तरों पर लागू किया जाता है, जिनमें से स्टेज एक और स्टेज दो में पानी का छिड़काव, पार्किंग शुल्क बढ़ाना, और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना जैसी कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और प्रदूषण के नियंत्रण के लिए ग्रेप पाबंदियों को सख्ती से लागू करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक ग्रेप के तहत पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर 84.98 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान 84,981 गाड़ियों के खिलाफ 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिनमें सबसे अधिक चालान पश्चिमी रेंज से हुए। 

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक पीयूसी चालान वेस्टर्न रेंज (22,867), दक्षिणी रेंज (20,554) और नई दिल्ली रेंज (13,423) से हुए। इसके अलावा, प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के 2,030 चालान भी काटे गए, जिनमें से 1,197 चालान दक्षिणी रेंज से थे।

यही नहीं, पुलिस ने बिना ढके कंस्ट्रक्शन वेस्ट के लिए भी 446 चालान किए। इस दौरान कई ट्रकों को शहर के अंदर प्रदूषण कम करने के लिए एक्सप्रेस वे से डायवर्ट किया गया। इसके अलावा, ग्रेप के नियमों के तहत 703 भीड़-भाड़ वाले पॉइंट्स को भी डीकंजेस्ट किया गया, जिसमें सबसे अधिक पॉइंट्स दक्षिणी रेंज (392) और पश्चिमी रेंज (303) से थे। 
विज्ञापन

ग्रेप को प्रदूषण की गंभीरता के आधार पर दिल्ली में चार स्तरों पर लागू किया जाता है, जिनमें से स्टेज एक और स्टेज दो में पानी का छिड़काव, पार्किंग शुल्क बढ़ाना, और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना जैसी कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और प्रदूषण के नियंत्रण के लिए ग्रेप पाबंदियों को सख्ती से लागू करेगी, ताकि सर्दियों में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें