फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दिल्ली पुलिस का चला चाबुक, बिना हेलमेट के 1192 और ड्रिंक एंड ड्राइव में किए 647 चालान

Wed, 11 Mar 2020 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस होली के दिन काफी सतर्क रही और हुड़दंगियों के खूब चालान कटे। मंगलवार को दिल्ली में दो हजार से भी ज्यादा चालान कटे।

विज्ञापन


इसमें 1192 चालान सिर्फ बिना हेलमेट पहने निकले लोगों के कटे। वहीं 647 लोगों के चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कटे, तो 181 लोगों के चालान दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने के लिए कटे। वहीं 156 लोगों के चालान खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए कटे।
विज्ञापन


होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए 170 से ज्यादा यातायात पिकेट बनाए गए थे और जिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। करीब 1,600 कर्मी तो केवल दिल्ली यातायात पुलिस ने तैनात किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें