कौन से रास्ते होंगे प्रभावित?
पुलिस ने 30 प्रमुख रास्तों और उनके आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित बताया है। इनमें राउंड अबाउट शंकर रोड-वंदे मातरम 'टी' पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर शामिल हैं। राउंड अबाउट झंडेवालान, राउंड अबाउट पंचकुइयां और राउंड अबाउट मंडी हाउस भी प्रभावित रहेंगे। डॉ दिनेश नंदिनी डालमिया चौक और राम चरण अग्रवाल चौक पर भी असर दिखेगा। मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और गुरु नानक चौक पर भी यातायात प्रभावित होगा। चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट पर भी डायवर्जन होगा। लोधी रोड फ्लाईओवर और राउंड अबाउट नीला गुंबद भी सूची में हैं। राउंड अबाउट सम्राट होटल और सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग भी प्रभावित होंगी। आरएमएल हॉस्पिटल राउंड अबाउट और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग टी-पॉइंट भी प्रभावित रहेंगे।
यात्रियों के लिए यह सलाह
यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है। रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी या हवाई अड्डे की ओर जाने वाले अतिरिक्त समय लेकर चलें। यह सलाह नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होकर जाने वालों के लिए है। पुलिस ने अनावश्यक यात्रा से बचने का भी अनुरोध किया है।
यहां जानें ताजा अपडेट
यातायात प्रबंधन उपाय वास्तविक समय के आकलन पर आधारित होंगे। इन प्रतिबंधों को स्थिति के अनुसार बदला या ढीला किया जा सकता है। लाइव अपडेट और वैकल्पिक मार्गों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्लेटफॉर्म देखें। उनकी वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in पर जानकारी उपलब्ध है। एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम, फेसबुक (@dtptraffic) और हेल्पलाइन 1095 या 011-25844444 पर भी अपडेट मिल सकते हैं।