दिल्ली को अक्टूबर तक नई सौगात मिल सकती है। अक्टूबर यानी दिवाली तक दिल्ली को उसकी पहली ड्राइवर लेस मेट्रो की सौगात मिल जाएगी। ये ट्रेन मजेंटा लाइन पर चलाई जाएगी।
बता दें कि मजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से कालिंदी कुंज तक जाएगी। 38 किलोमीटर लंबी इस लाइन को नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि पहले यह मेट्रो जून में ही शुरु होने वाली थी लेकिन फिर इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई।
यह लाइन फेज-3 के अंतर्गत शुरू की जा रही है। इस फेज में कालकाजी और बॉटेनिकल गॉर्डन, जनकपुरी वेस्ट से टर्मिनल-1 आईजीआई पर ट्रायल रन जारी है। डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों सेक्शंस को सुरक्षा पड़ताल के लिहाज से सीएमआरएस को सौंपा जाएगा।