फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाजपत नगर में पार्किंग सुविधाओं का आज जायजा लेगी टीम, बेहतर प्रबंधन की तलाशेंगी संभावनाएं

Wed, 11 Sep 2019 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरएफआईडी टैग के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और ईपीसीए की टीम लाजपत नगर में मौजूदा पार्किंग और पैदल चलने वालों की सहूलियतों के लिए संभावनाएं तलाशेगी। मल्टी लेवल पार्किंग में अधिक पार्किंग के लिए ईपीसीए ने पार्किंग रेट बढ़ाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


लाजपत नगर, कृष्णा नगर और कमला नगर की पार्किंग में सुधार और पैदल चलने वालों की सहूलियत के लिहाज से पॉयलट परियोजना की रिपोर्ट इसी सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी जाएगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह ईपीसीए, एमसीडी और दिल्ली सरकार को पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। साथ ही दो सप्ताह के अंदर इससे संबधित रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


ईपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल के साथ एमसीडी अधिकारियों की हुई बैठक में सड़कों के इर्द गिर्द वाहनों की बेतरतीब पार्किंग, वाहनों को शिफ्ट करने और मार्केट को पैदल चलने वालों के लिए और सुविधाजनक बनाने के लिए तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। चेयरमैन ने यह भी कहा कि सड़कों के इर्द गिर्द होने वाली पार्किंग रेट में बढ़ोतरी होनी चाहिए ताकि मल्टीलेवल पार्किंग में अधिक से अधिक वाहनों की पार्किंग की जा सके। 

विज्ञापन

उधर, पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए आरएफआईडी टैग सहित तमाम संभावनाएं तलाशी जा रही है ताकि कम से कम खर्च में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इससे मार्केट में चलने वालों को जहां सहूलियत होगी तो दूसरी तरफ प्रदूषण और जाम की समस्या भी दूर होगी।

कोर्ट के निर्देश पर ईपीसीए ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सहयोग से राजधानी के लाजपत नगर, कृष्णा नगर और कमला नगर में पायलट आधार पर आरएफआईडी टैग को लागू करने की दिशा में पहल कर रही है। लाजपत नगर में करीब 3500 वाहनों के लिए जबकि कृष्णा नगर में भी करीब 450 गाड़ियों की पार्किंग के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

आरएफआईडी टैग के जरिये बेहतर होगी पार्किंग व्यवस्था
ईपीसीए सचिव सुनीता नारायण के मुताबिक आरएफआईडी टैग की सुविधा का पार्किंग में पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। तकनीक के जरिये वाहनों के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी विकल्पों पर गौर किया जा रहा है ताकि पार्किंग व्यवस्था सुलभ और बेहतर हो सके।

इसके लिए विशेषज्ञों की टीम मानकों का ध्यान रखते हुए आगे पहल कर रही है। दक्षिणी निगम के अतिरिक्त उपायुक्त रणधीर सहाय के मुताबिक लाजपत नगर पार्किंग का बुधवार को मुआयना करने के बाद इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उधर, पूर्वी निगम ने भी कृष्णा नगर में पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए नई योजना तैयार कर चुका है। तीनों पार्किंग से संबंधित रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें