फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में कैदी की हत्या, तीन साथी कैदियों पर आरोप, रंजिश की आशंका

Mon, 30 Nov 2020 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश की हाईसिक्योरिटी और अत्याधुनिक जेल कही जाने वाली तिहाड़ में सोमवार को एक कैदी की हत्या का मामला सामनेे आया है। गौरतलब है कि तिहाड़ जेल नंबर तीन में सोमवार सुबह दिलशेर नाम के कैदी की घातक हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिलशेर पर तीन कैदियों ने मिलकर जानलेवा हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक दिलशेर जहांगीरपुरी में एक हत्या के मामले में जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार मृतक पर अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। हरीनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। जेल प्रशासन ने भी जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें