फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar: ठग सुकेश की 7,640 करोड़ टैक्स चुकाने की पेशकश, वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र

Mon, 13 Jan 2025 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Sukesh Chandrashekhar Net Worth: वित्त मंत्री से उसने इसे भारतीय कर योजना के तहत घोषित करने की अनुमति मांगते हुए 7,640 करोड़ रुपये कर चुकाने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन
ठग सुकेश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर वित्त वर्ष 2024-25 में विदेश में अपनी 2.7 अरब डॉलर (करीब 22,410 करोड़ रुपये) की आय की घोषणा की है। वित्त मंत्री से उसने इसे भारतीय कर योजना के तहत घोषित करने की अनुमति मांगते हुए 7,640 करोड़ रुपये कर चुकाने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


सुकेश ने पत्र में बताया कि उसकी कंपनियां एलएस होल्डिंग्स इंटरनेशनल (अमेरिका में पंजीकृत) व स्पीड गेमिंग कॉर्पोरेशन (ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में पंजीकृत), ऑनलाइन आैर ऑफलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी का कारोबार करती हैं। ये व्यवसाय 2016 से संचालित हैं।  

सुकेश पर कई मामले सुकेश पर करोड़ों की धोखाधड़ी व मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों की विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसके खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर  रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें