पिता का फिलहाल सुराग नहीं
पुलिस का कहना है कि बच्चियों का पिता मंगल काम की तलाश में जाने की बात कहकर मंगलवार सुबह घर से निकला था। फिर लौटा नहीं। उससे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या वाकई उसे घर से निकाला गया था या नहीं।
सभी दवाइयों को एफएसएल लैब भेजा
पुलिस को बच्चियों की मां मानसिक रूप से कमजोर लग रही है। उसने पुलिस को बताया कि उसने बच्चियों को दवा दी थी। पुलिस ने कमरे से कुछ दवाइयों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिया है।
मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पंकज कुमार सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
मामले की जांच कराएंगे : भारद्वाज
आप नेता सौरव भारद्वाज ने घटना को दुखद बताया और कहा कि कमेटी बनाकर इसकी जांच करवाई जाएगी।
यह घटना शर्मसार करने वाली है। संसद से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ऐसा हुआ है। सरकार को शर्म आनी चाहिए। हर जिले में बाल सुरक्षा समिति होती है जो बच्चों की पढ़ाई, पोषण और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखती है। वो क्या कर रही है। - राकेश सेंगर, बचपन बचाओ आंदोलन