फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : 529 में से तीन मीडियाकर्मी कोरोना संक्रमित, केजरीवाल बोले- मेरी शुभकामनाएं आपके साथ

Wed, 29 Apr 2020 04:45 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जानकारी दी कि जिन 529 मीडियाकर्मियों ने सैंपल दिए थे, उनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं कोरोना संक्रमितों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि 529 में से केवल तीन मीडियाकर्मी ही कोरोना संक्रमित हैं। मेरी शुभकामनाएं आप सब के साथ हैं। खासतौर पर इस महामारी के समय में आपका काम बहुत महत्वपूर्ण है।जो मीडियाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं, मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। 

बता दें कि मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित किया था। वहीं, मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आए, जिसके साथ संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3314 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें