केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि दिल्ली आतंकी संगठनों के निशाने पर है। बताया जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन दिल्ली में हवाई हमला करने की फिराक में है।
सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के 15 प्वाइंट तैयार किए हैं जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है। आतंकी हमला ड्रोन, यूएएस और पैरामोटर से किया जा सकता है।
इसलिए गृह मंत्रालय ने दिल्ली के आसमान में कुछ भी संदिग्ध दिखाई देते ही उसे उड़ा देने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और वायुसेना के अधिकारियों की बैठक भी हुई है।