अमर उजाला की ओर से आज अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित जे डब्ल्यू मैरियट होटल में 27 नवंबर को शाम छह बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समारोह में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे उद्यमियों, कारोबारियों और पेशेवरों को उनके कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
कारोबार और उद्योग जगत में अपनी मेहनत, नवाचार और उद्यमशीलता से अलग पहचान बनाने वाली 23 हस्तियों को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से आज अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित जे डब्ल्यू मैरियट होटल में 27 नवंबर को शाम छह बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
समारोह में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे उद्यमियों, कारोबारियों और पेशेवरों को उनके कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, रियल एस्टेट, आभूषण, खुदरा कारोबार और अग्नि एवं सुरक्षा सेवाओं समेत विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं। इनमें देहरादून, वाराणसी, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, नैनीताल, मेरठ व आगरा सहित कई शहरों के कारोबारी शामिल हैं। अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का उद्देश्य कारोबार जगत में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, गुणवत्ता, नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है।