फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : यात्री को जाना था बागडोगरा... पहुंच गया भुवनेश्वर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना की जांच के दिए आदेश

Sat, 02 Aug 2025 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

घटना को गंभीरता से लेते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। एयरलाइंस का कहना है कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए सभी एयरपोर्ट पर संचालन प्रक्रिया और आंतरिक ब्रीफिंग दोहराई जा रही है।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट से एक यात्री को कनेक्टिंग विमान लेकर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जाना था, लेकिन नींद की वजह से यात्री उसी विमान से भुवनेश्वर पहुंच गया। इस बात का पता तब चल जब यात्री की नींद खुली और वह खुद को भुवनेश्वर जाने वाले विमान में पाया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। एयरलाइंस का कहना है कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए सभी एयरपोर्ट पर संचालन प्रक्रिया और आंतरिक ब्रीफिंग दोहराई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अपने निर्धारित समय पर भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। उड़ान के आधा सफर पूरा करने के बाद एक यात्री ने केबिन क्रू से संपर्क किया। उसने बताया कि उसे बागडोगरा जाना था। केबिन क्रू ने तत्काल इस बात की जानकारी काकपिट क्रू और पायलट को दी तो उन्होंने भुवनेश्वर और आईजीआई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बारे में बताया। उड़ान अपने निर्धारित समय पर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गई।

शुरुआती जांच में पता चला कि जो विमान दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ था, वह पहले श्रीनगर से यात्रियों को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां से इस विमान को यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर जाना था, लेकिन बागडोगरा जाने वाला यात्री इस विमान से नहीं उतरा। बताया जा रहा है कि गहरी नींद में होने की वजह से वह उद्घोषणा को नहीं सुन पाया और न ही किसी विमान कर्मी की इस यात्री पर नजर पड़ी। 
विज्ञापन


नींद खुलने पर यात्री को पता चला कि वह भुवनेश्वर जाने वाले विमान में सवार है तो उसने तत्काल केबिन क्रू से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। विमान को वापस दिल्ली लाना संभव नहीं था। इसलिए विमान को भुवनेश्वर में लैंड करवाया गया। बाद में यात्री को इसी विमान से भुवनेश्वर से नई दिल्ली लाया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि चूक कहां पर हुई इसके आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें