फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तेज हवाओं से लुढ़का पारा, उमस नहीं हुई कम

Fri, 28 Jun 2019 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं नेे चढ़ते पारे पर मामूली ब्रेक लगा दिया है। हालांकि पसीने छुड़ाने वाली उमस से अब भी राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसामान में बादल छाए रहे। इससे लगा कि शायद बारिश की बूंदे गर्मी को रोकेंगी। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते धूप निकलने लगी। कुछ देर बाद तेज सतही हवाएं चलने से कुछ देर के लिए मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं के कारण आसमान से बादल छंट गए और फिर से धूप ने गर्मी को बढ़ा दिया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.1 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह बुधवार के मुकाबले में कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ा हुआ था। बृहस्पतिवार को आर्द्रता का प्रतिशत बुधवार के मुकाबले में बढ़कर 74 फीसदी हो गया। इस कारण लोगों के खूब पसीने छूटे।

एक बार फिर पालम केंद्र पर तापमान सर्वाधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून से 1 जुलाई के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लिहाजा तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान दिन के समय तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी। वहीं दो जुलाई के बाद मौसम करवट लेगा और हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें