बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने कटर से उसके गले में कई वार किए। अस्पताल से बच्ची को छुट्टी दे दी गई है। बच्ची की हालात अब ठीक बताई जा रही है। जामिया नगर थान पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जामिया नगर थाना इलाके में 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने कटर से उसके गले में कई वार किए। अस्पताल से बच्ची को छुट्टी दे दी गई है। बच्ची की हालात अब ठीक बताई जा रही है। जामिया नगर थान पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 मार्च को बच्ची दोपहर 12 बजे के करीब गली में खेल रही थी। तभी इलाके में ही रहने वाला किशोर वहां आया और उसका मुंह बंद करके पुश्ता, जामिया नगर में कंटेनर के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और अश्लीली हरकते करने लगा। बच्ची ने विरोध में शोर मचाना शुरू कर दिया।
मासूम के शोर मचाने पर आरोपी ने जेब से कटर निकाल कर बच्ची के गले में कई वार कर दिए। इसी बीच आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बच्ची को बचाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जेजे रिपोर्ट तैयार कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर दिया। पुलिस ने आरोपी से कई दौर की पूछताछ की है।