पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीजीटी हिंदी (महिला) शिक्षकों की भर्ती के दौरान पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की तीन अभ्यर्थियों के दस्तावेज में कमियां सामने आई हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें 10 दिनों के भीतर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। कमियों पर स्पष्टीकरण भी देना होगा। तय समय में जवाब नहीं देने पर उनकी उम्मीदवारी रद की जा सकती है। यह भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के तहत की जा रही है। दस्तावेज की ऑनलाइन जांच के दौरान निदेशालय को तीन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों और अन्य जानकारियों में कमी मिली है। ब्यूरो