फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पहचान छिपाकर फ्रांस जा रही सीरिया की महिला गिरफ्तार, आईजीआई पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

लोजैन अली नाम की महिला यूएई की फर्जी पासपोर्ट के जरिये दिल्ली से फ्रांस जाने की कोशिश कर रही थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। इमिग्रेशन विभाग ने महिला को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहचान छिपाकर भारत आई सीरिया मूल की एक महिला को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोजैन अली नाम की महिला यूएई की फर्जी पासपोर्ट के जरिये दिल्ली से फ्रांस जाने की कोशिश कर रही थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। इमिग्रेशन विभाग ने महिला को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ फर्जीवाड़ा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे भारत आने के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इमिग्रेशन विभाग की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि मामला दस नवंबर का है। दोपहर सवा दो बजे टर्मिनल 3 पर लोजैन अली नामक महिला यात्री एअर इंडिया की उड़ान से पेरिस जाने के लिए आई। टर्मिनल के चेक-इन काउंटर पर उसने बताया कि उसके पास यूएई का पासपोर्ट है। पासपोर्ट देखने पर कर्मचारियों को उसके नकली होने का शक हुआ। गहन जांच में पासपोर्ट फर्जी पाया गया।

पूछताछ में पता चला कि महिला सीरिया की रहने वाली है और उसके पास सीरिया का भी पासपोर्ट मिला। पासपोर्ट की जांच में पता चला कि वह एक नवंबर 2025 को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारत में दाखिल हुई थी और इमिग्रेशन क्लियरेंस ले चुकी थी। इमिग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-
सीरिया के पासपोर्ट से आई भारत
सीरिया के पासपोर्ट से भारत आने और फिर यूएई के पासपोर्ट से फ्रांस जाने के सवाल को लेकर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। आखिरकार महिला को अपनी पहचान बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। वह अपनी पहचान छिपाते हुए भारत से चुपचाप क्यों जा रही है।

जांच में जुटी टीम महिला से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक नवंबर को भारत आने के बाद वह कहां कहां गई और किससे संपर्क किया। सीरिया लंबे समय से आतंकवाद और गृह युद्ध के चपेट में है और आइएसआइएस की गतिविधियों का केंद्र रहा है। सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने महिला के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें