फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Summer Vacation Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां, पर इनको आना होगा क्लास

Fri, 08 May 2026 04:40 PM IST
विकास कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए लिया गया है। हालांकि, नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड पर स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया है। निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इसके साथ ही नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई में कमजोर विषयों को मजबूत करना और उनके सीखने के स्तर में सुधार करना है।

विज्ञापन



विज्ञापन

सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक चलेंगी क्लास
उपचारात्मक कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक चलेंगी। ये कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होंगी। शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा। प्रत्येक दिन तीन पीरियड होंगे और हर पीरियड एक घंटे का होगा। दो शिफ्ट वाले स्कूलों में इन कक्षाओं को अलग-अलग विंग में चलाया जाएगा।

नौंवी और दसवीं के छात्रों पर विशेष ध्यान
नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, स्कूल प्रमुख जरूरत के अनुसार अन्य विषय भी शामिल कर सकते हैं। बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विषयों का चयन उनकी शैक्षणिक जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।

यूनिफॉर्म में ही आएंगे छात्र
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को छुट्टियों से पहले समय सारिणी तैयार करने और उसे संबंधित उप शिक्षा निदेशक को भेजने के निर्देश दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों को भी इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। कक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा और अभिभावकों की सहमति भी ली जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश
स्कूलों में पीने के साफ पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पुस्तकालय भी खुले रहेंगे ताकि छात्र स्व-अध्ययन कर सकें। जरूरत पड़ने पर अतिथि और संविदा शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी। वहीं, उप शिक्षा निदेशकों को कार्यक्रम की निगरानी के लिए रोज कम से कम दो स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें