नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स के तहत वुशू मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू होगी। इसमें दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के 350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
एनसीटी स्पोर्ट्स ब्रांच के वुशू इंचार्ज विवेक सामेनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी अपनी तकनीक, फिटनेस और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता स्कूली खिलाड़ियों को अनुभव हासिल करने का मंच देती है। संवाद