फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: किशोरी की तस्करी में सोनू पंजाबन और सह आरोपी बेदवाल बरी, कोर्ट ने कहा- पीड़िता की गवाही में अंतर्विरोध

Wed, 25 Mar 2026 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने दोनों की सजा को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा की एकल पीठ ने आरोपी पक्ष की अपीलों पर सुनवाई करते हुए कहा कि पीड़िता की गवाही में अंतर्विरोध और असंगतियां पाई गई हैं। कोर्ट ने पीड़िता के आचरण को भी उसकी विश्वसनीयता पर संदेह का कारण बताया।
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कुख्यात सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा और उसके सह-आरोपी संदीप बेदवाल को एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की मानव तस्करी के मामले में दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने दोनों की सजा को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा की एकल पीठ ने आरोपी पक्ष की अपीलों पर सुनवाई करते हुए कहा कि पीड़िता की गवाही में अंतर्विरोध और असंगतियां पाई गई हैं। कोर्ट ने पीड़िता के आचरण को भी उसकी विश्वसनीयता पर संदेह का कारण बताया।

विज्ञापन


ट्रायल कोर्ट ने वर्ष 2020 में गीता अरोड़ा को इस मामले में 24 वर्ष की जेल की सजा सुनाई थी, जबकि संदीप बेदवाल को 20 वर्ष की सजा हुई थी। दिल्ली पुलिस द्वारा जांच किए गए इस मामले में दोनों पर नाबालिग लड़की के अपहरण, मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप लगे थे। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता की गवाही पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए दोनों आरोपियों को सभी आरोपों से बरी किया जाता है। सोनू पंजाबन दिल्ली के कथित बड़े देह व्यापार रैकेट से जुड़ी रही हैं और पहले भी कई विवादास्पद मामलों में उनका नाम आ चुका है।

संदीप बेदवाल की तरफ से पेश वकील अक्षय भंडारी ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपील मंजूर कर ली है, और उन्हें बरी कर दिया गया है। हमने अभियोजन पक्ष की गवाही में कुछ विसंगतियां उठाई थीं, और शायद इसी बात को कोर्ट ने अहमियत दी। कोर्ट में उनकी गवाही सुनी-सुनाई बातों पर आधारित थी, जो उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति ने बताई थीं, और कोर्ट ने इस बात पर गौर किया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए उनके पिछले बयान में, संदीप बेदवाल के खिलाफ किसी भी तरह की रोक लगाने वाली कार्रवाई का कोई आरोप नहीं था... आरोप यह था कि उसने (संदीप बेदवाल ने) उसे सह-आरोपी को बेच दिया था और उसके साथ यौन अपराध भी किया था... अपील मंजूर कर ली गई है, और दोनों आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें