फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली थप्पड़कांड: साहिब सिंह पर पहले से एक केस, मारपीट में हुआ था गिरफ्तार; प्रवेश वर्मा का केजरीवाल को जवाब

Mon, 28 Sep 2026 02:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली थप्पड़कांड पर आप-भाजपा आमने सामने: तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान हुए विवाद का वीडियो सामने आया। इसमें दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक लड़के को थप्पड़ मारा। जिसके बाद आम आदमी पार्टी प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली थप्पड़कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिलक नगर में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा आप कार्यकर्ता साहिब सिंह को थप्पड़ मारे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ थप्पड़ खाने वाले पीड़ित के खिलाफ नया खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, साहिब सिंह आदतन अपराधी बताया जा रहा है। उसके ऊपर पहले से केस है। गिरफ्तार भी हो चुका है। वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के बयान पर जवाब दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने साहिब सिंह को बताया 'आप का गुंडा'
भाजपा का कहना है कि घटना में शामिल आप कार्यकर्ता साहिब सिंह पर पहले भी केस दर्ज हो चुका है और वह आदतन अपराधी है। दावा है कि साहिब सिंह पर एमसीडी के एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगा था और उसके खिलाफ दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इस मामले में साहिब सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले से जुड़ा भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। 

दिल्ली डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रवेश वर्मा का केजरीवाल को जवाब
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल जी, मैं आपको सीखा सकता हूं कि जनता का दिल कैसे जीतते हैं। मगर आपको ड्रामा करने से फुर्सत मिले तब ना। चलो पहले ये वीडियो देखो!। प्रवेश वर्मा ने यह जवाब आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उस बयान पर दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेन जी से जुड़ने के तरीके पर चुनौती दी है।

अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
थप्पड़कांड केजरीवाल की प्रतिक्रिया
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आप विधायक जरनैल सिंह की टीम के सदस्य साहेब सिंह को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। इस पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह शाम 4:30 बजे तिलक नगर जा रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई सड़क पहले से ही खराब थी और मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर 'जेन ज़ी' को लुभाने के लिए रील्स बनाने और 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रमों में शामिल होने का आरोप लगाया, जबकि उनके मंत्री कार्रवाई नहीं करते। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से मंत्री और सड़क बनाने वाले इंजीनियरों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया, ताकि 'जेन ज़ी' अपने आप उनके साथ जुड़ सके।

सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल समेत आप नेताओं ने घेरा
घटना सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर घटना की निंदा की। आप नेताओं ने मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी उठाई। 

साहिब सिंह (पीड़ित) ने कहा, "प्रवेश वर्मा जी ने सोचा नहीं था कि उनकी पोल खुल जाएगी। उन्होंने सोचा नहीं था कि रोड का सच बाहर आएगा। उस समय विधायक जी ने उठाया और वो रोड पापड़ की तरह उखड़कर हाथ में आ गई। वो इसे सह नहीं पाए। उस समय उन्होंने मेरे हाथ से मेरा फोन छीना, मेरा हाथ मोड़ा और मुझे थप्पड़ मार दी। उसके बाद उनके साथ भाजपा के जो गुंडे आए थे, उनसे मुझे पिटवाया, धमकी दिलवाई और खुद भी धमकी थी। आजकल कोई सवाल भी नहीं पूछ सकता? देश का युवा आगे क्या करेगा? हमारी शिकायत की कॉपी ली गई मगर मंत्री जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। हमारा कहना है कि कम से कम उनके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज हो और बाकी जो कार्रवाई बनती है वो की जाए।"

आप नेता जनरैल सिंह - फोटो : अमर उजाला
यह मंत्री जी से बर्दाश्त नहीं हुआ: विधायक जरनैल सिंह
प विधायक जरनैल सिंह ने कहा, "प्रवेश वर्मा जी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो गया जिसे देखकर वह आपे से बाहर हो गए। मुझे उनका फोन आता है कि दिखाओ सड़क तो ठीक बनी है, आप क्यों सड़क की बार-बार शिकायत कर रहे हो? जब मैंने दिखाया तो सड़क सच में उखड़ गई और हाथ में आ गई। यह मंत्री जी से बर्दाश्त नहीं हुआ। साहिब सिंह जो इन सभी का वीडियो बना रहा था, वो देख मंत्री जी तिलमिला गए। मैंने वहां पर सच दिखाया, सड़क उखाड़ के दिखाया तो उसके बाद भाजपा वालों के कैमरे एकदम बंद हो गए। हमारी तरफ से कैमरा चालू था तो मंत्री जी इतना तिलमिला गए कि साहिब सिंह के मुंह पर सीधा थप्पड़ जड़ दिया।"
 
विज्ञापन

यह तो खुलेआम गुंडागर्दी है: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तिलक नगर गए और वहां से हम डीसीपी कार्यालय जा रहे थे कि एफआईआर  क्यों दर्ज नहीं होगी। प्रवेश वर्मा को सुरक्षा दे दी गई। राजा जी और उनके बेटे साहिब जिसे प्रवेश वर्मा ने मारा, इनको उठाकर थाने में ले आए। हमें थाने में ले आए। यह क्या इंसाफ है? इसके फोन पर धमकियां आ रही हैं। यह तो खुलेआम गुंडागर्दी है। एसएचओ के सामने इसको थप्पड़ मारा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो और अगर उसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही तो फिर हम किस देश में रह रहे हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें