फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : मॉस्किटो क्वाइल गद्दे पर गिरने से लगी आग, मकान मालिक की बच्ची और पांच किराएदारों की मौत

Fri, 31 Mar 2023 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जलाते हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक बड़ी घटना सामने आई है जो हर उस शख्स के लिए खतरे की घंटी है जो अपने घर में मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जलाता है। दरअसल शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क के जिस घर में हादसा हुआ वहां ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता है और पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। गुरुवार रात को मकान मालिक ने अपने घर में मच्छर भगाने वाला क्वाइल लगाया जो रात में एक गद्दे पर गिर गया।

गद्दे पर क्वाइल गिरने से आग लग गई और उसका धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। आग के धुएं से दम घुटने के कारण किराएदार के परिवार के पांच लोगों की सोते हुए मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं आग में झुलसने से मकान मालिक के परिवार के ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस तरह मकान मालिक के एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

मरने वाले छह लोगों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। वहीं हादसे में दो लोग जलने के चलते घायल हुए हैं। इसमें एक बच्ची 15 साल की और एक पुरुष 45 साल के हैं। 22 साल के एक शख्स को मामूली चोटें आईं थीं, जो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें