फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSGMC Elections : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी के चुनाव आज, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

Wed, 25 Jun 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

चुनावों में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के अलावा कार्यकारणी के 10 सदस्यों के चुनाव होंगे।
 
विज्ञापन
X IMAGE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी के बहुप्रतीक्षित चुनाव बुधवार को होंगे। इन चुनावों में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के अलावा कार्यकारणी के 10 सदस्यों के चुनाव होंगे।

विज्ञापन


कमेटी के मौजूदा कार्यकाल की अवधि काफी पहले पूरी हो चुकी है। लिहाजा यह चुनाव करीब 16 महीने की देरी से कराए जा रहे हैं। उधर, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

कमेटी के आम चुनाव अगस्त 2021 में कराए गए थे, लेकिन कार्यकारिणी का गठन जनवरी 2022 में हुआ था। नियमानुसार, प्रत्येक दो वर्ष में कार्यकारिणी का पुनर्गठन अनिवार्य है, लेकिन जनवरी 2024 में होने वाले चुनाव तय समय पर नहीं हो सके।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद यह चुनाव हो रहे है। वहीं, हाई कोर्ट के निर्देश पर कमेटी के आम चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली सरकार ने अगले वर्ष जनवरी माह तक चुनाव कराने का ऐलान किया है।

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
ऐसे में अकाली दल (दिल्ली स्टेट) के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। दरअसल वर्तमान में कमेटी में दो-तिहाई बहुमत उसके पास है। वहीं, चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अकाली दल (दिल्ली स्टेट) ने अभी अपनेे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। उसकी योजना है कि कमेटी की बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें