फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case Live: पुलिस को आशंका- जो हड्डियां मिलीं वो जानवरों की, जांच के लिए भेजी जाएंगी लैब

Wed, 16 Nov 2022 06:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Delhi Shraddha Walker Murder Case Live Updates in Hindi: श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आफताब ने जो जानकारी दी है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। हर उस जगह की तलाश की जा रही है जहां पर आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े फेंके हैं। यहां जानिए इस घटना के जुड़ा हर अपडेट... 
विज्ञापन
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:19 PM, 16-Nov-2022

परीक्षण में एक दवा का इंजेक्शन शामिल होता है जो व्यक्ति को संज्ञाहरण के विभिन्न चरणों में प्रवेश करने का कारण बनता है। यह एक कृत्रिम निद्रावस्था का चरण उत्पन्न करता है, जो एक व्यक्ति को कम हिचकिचाता है और ऐसी जानकारी प्रकट करने की अधिक संभावना होती है जो आमतौर पर चेतना की स्थिति में प्रकट नहीं होती है।

04:49 PM, 16-Nov-2022

आफताब का होगा नार्को टेस्ट

दक्षिण दिल्ली के साकेत की अदालत ने अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को-विश्लेषण परीक्षण करने की अनुमति दी है, क्योंकि पूनावाला पुलिस को गलत जानकारी दे रहा है। पुलिस को संदेह है कि पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर के मोबाइल फोन के साथ क्या किया और जिस आरी से उसने कथित तौर पर उसकी हत्या करने के बाद उसके शरीर को काट दिया, उसके बारे में गलत जानकारी देकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

03:35 PM, 16-Nov-2022
- फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा के शव के टुकड़ों को तलाश करने के लिए चल रहा अभियान
महरौली पुलिस बुधवार को भी छतरपुर व महरौली के जंगलों में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढने पहुंची। तलाशी अभियान दोपहर करीबन 12:00 बजे से चल रहा है।

विज्ञापन
03:01 PM, 16-Nov-2022

आरोपियों ने किया था दिल्ली और मुंबई की पुलिस को धोखा देने का प्रयास

श्रद्धा वाकर हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसने जांच के शुरुआती दिनों में दिल्ली और मुंबई की पुलिस को धोखा देने का प्रयास किया था। आफताब ने  कई सबूतों को हटाकर श्रद्धा की हत्या को छुपाने की कोशिश की थी, हालांकि पुलिस ने मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए जिन डिजिटल सबूतों को ट्रेस किया था, उसे उसने छोड़ दिया था। 

02:26 PM, 16-Nov-2022

आफताब को किसी और ने तो नहीं किया था सहयोग? 

पुलिस इस मामले की जांच में लगी है कि कहीं आफताब का सहयोग किसी और ने तो नहीं किया था। हालांकि आरोपी ने इस बात से इनकार किया है लेकिन पुलिस नार्को टेस्ट कर इस बात की भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
02:06 PM, 16-Nov-2022

जांच में सहयोग नहीं कर रहा है आफताब 

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को जानकारी दी कि आफताब जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह श्रद्धा के मोबाइल की जानकारी नहीं दे रहा साथ ही जिस हथियार से उसने शरीर के टुकड़े किए उसकी भी जानकारी नहीं दी।

01:43 PM, 16-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इजाजत दे दी है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी के नार्कों टेस्ट के लिए अनुमति मांगी थी। 

01:37 PM, 16-Nov-2022

दस दिन तक श्रद्धा का इंस्टाग्राम चलाता रहा आफताब

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि श्रद्धा के बारे में कोई संदेह न हो, इस लिए वह दस दिन तक उसका इंस्टाग्राम चलाता रहा।

12:59 PM, 16-Nov-2022

दिल्ली पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन

दिल्ली पुलिस  ने श्रद्धा हत्याकांड  की परतों को खोलने के लिए बुधवार को क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इस दौरान आफताब से पूरी घटना की जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को अभी तक आफताब के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

12:48 PM, 16-Nov-2022

मानव शरीर की रचना के बारे में पढ़ा ताकि काटने में मदद मिले

आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने मानव शरीर की रचना के बारे में पढ़ा था ताकि शरीर को काटने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है और इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। 

12:36 PM, 16-Nov-2022

आफताब ने खुलासा किया है कि दोनों नहीं चहाते थे शादी करना 

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों शादी नहीं करना चहाते थे। दोनों जिंदगी को अपने तरीके से जी रहे थे।
 

12:23 PM, 16-Nov-2022

संजय राउत बोले- कानून कुछ नहीं करेगा तो समाज को खुद करना पड़ेगा

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही सड़कों पर उतरना पड़ेगा। 

 

12:01 PM, 16-Nov-2022

आफताब ने श्रद्धा के सिर को सबसे बाद में फेंका

पुलिस की जांच के बाद ये बात सामने आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को सबसे बाद में फेंका था। आरोपी ने खुलासा किया है कि फ्रिज खोलते समय श्रद्धा के चेहरे को देखता था।

11:48 AM, 16-Nov-2022

श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए चेहरे व हाथों को जलाया

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला(28) ने सनसनीखेज खुलासा किया हुआ है। उसने श्रद्धा के चेहरे, हाथों की कलाईयां व ऊंगलियां को ब्लोअर टॉर्च से जला दिया था। इसके लिए वह ब्लोअर टॉर्च महरौली मार्केट से खरीदकर लाया था। आरोपी का कहना है कि श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए चेहरे व हाथों को जलाया था। 

11:35 AM, 16-Nov-2022

आफताब का परिवार अब लापता

पीएस मानिकपुर ने जानकारी दी कि श्रद्धा के परिजनों ने थाना मानिकपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में, आफताब को 3 नवंबर सहित दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, उसने कहा कि वह और श्रद्धा अब साथ नहीं रहते हैं। आफताब का परिवार अब लापता है। 

11:20 AM, 16-Nov-2022

किसी दूसरी एजेंसी को दी जा सकती है जांच

श्रद्धा हत्या मामले की जांच सीबीआई समेत किसी दूसरी एजेंसी को दी जा सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव इन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। 

11:18 AM, 16-Nov-2022

श्रद्धा के पिता विकास ने मुंबई पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी

श्रद्धा के पिता को 15 सितंबर को ही पता लग गया था कि उसकी बेटी गायब है। उसके बाद श्रद्धा के पिता विकास ने मुंबई पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद मुंबई पुलिस 10 नवंबर को दिल्ली पुलिस के पास आई थी। इसमें मुंबई पुलिस की भारी लापरवाही सामने आ रही है।

11:17 AM, 16-Nov-2022

गुडगांव में नौकरी करता था अफताब

आरोपी ने बीबीए समेत कई कोर्स किए हुए हैं और दिमाग से बहुत तेज है। अफताब गुडगांव में नौकरी करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी ने मोबाइल हैंडसेट बदल लिया था, लेकिन नंबर वही था। इससे वह आसानी से पकड़ा गया।

11:16 AM, 16-Nov-2022

शव के टुकड़े करने को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं

श्रद्धा की हत्या नहीं होनी चाहिए थी, सिर्फ इस बात को लेकर उसे पछतावा है। बाकी शव के टुकड़े करने को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। वह कह रहा है कि उसने यह सब अपने बचाव में किया है।

11:15 AM, 16-Nov-2022

दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान हंस रहा था आफताब

पूरे मामेल में पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। वहीं, आरोपी से जब दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वह हंस रहा था। आरोपी ने पूछताछ में यह जरूर कहा है कि उसकी किस्मत खराब है। 

11:09 AM, 16-Nov-2022

Shraddha Murder Case Live: पुलिस को आशंका- जो हड्डियां मिलीं वो जानवरों की, जांच के लिए भेजी जाएंगी लैब

श्रद्धा हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर और धड़ नहीं मिला है। बाकी बॉडी के टुकड़े मिलने की पुलिस को उम्मीद है। पुलिस को यह भी आशंका है कि जो हड्डियों मिली हैं वह जानवरों की हो सकती हैं। ऐसे में इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी। जल्दी ही फोरेंसिक जांच के लिए हड्डियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें