फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime Capital : छह घंटे में दो हत्याओं से दहली देश की राजधानी, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा; कुछ की तलाश

Sat, 19 Apr 2025 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पहली घटना नबी करीम इलाके में हुई जबकि दूसरी घटना आनंद पर्वत इलाके में हुई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिले में बृहस्पतिवार को छह घंटों में हत्या की दो अलग-अलग वारदात हुई। पहली घटना नबी करीम इलाके में हुई। जबकि दूसरी घटना आनंद पर्वत इलाके में हुई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि नबी करीम इलाके के आर्य नगर में दाे भाइयों ने पीछे से युवक के सिर पर सुए से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त महेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है। मामले में लकी और सागर को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी घटना में आनंद पर्वत इलाके में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने चाकू से वार कर आशीष की हत्या कर दी। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नबी करीम इलाके में रहने वाले महेंद्र के परिवार में मां मीरा, पत्नी पूजा और दो बेटियां जिनकी उम्र तीन वर्ष और डेढ़ वर्षीय है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे महेंद्र अपने दोस्त लकी के साथ बैठा था। इस दौरान उनके बीच मामूली कहासुनी हो गई।

लकी का भाई सागर भी मौके पर पहुंच गया और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने सुए से महेंद्र पर ताबड़तोड़ कई वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

देर रात युवक को चाकू से गोदा
आनंद पर्वत इलाके के पंजाबी बस्ती गली नंबर दो में देर रात करीब 1:30 बजे आशीष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की मां का आरोप है कि हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है।

वारदात में चार से पांच लोग शामिल थे। यह लोग रात को घर के बाहर शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले आशीष का विवाद गली में रहने वाले राम से हुआ था और तभी से उनके बीच कहासुनी हाेती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें