एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार तक कुल सात बच्चों को वैक्सीन की डोज दी गई है। टीका लगने के बाद फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके संपर्क में बनी हुई है। एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डाक्टर संजय राय ने बताया कि सभी बच्चों को टीका लगाने के बाद घर भेज दिया गया था।
अब 28 दिन बाद एंटीबाडी की जांच कर इन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। टीका लगने के बाद अभी किसी भी बच्चे में कोई दुष्प्रभाव नहीं आया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके संपर्क में बनी हुई है।इन बच्चों की सोमवार को सक्रीनिंग हुई थी। सभी जांच रिपोर्ट में पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने के बाद इन्हें टीके की पहली डोज दी गई है।
ये सभी बच्चे 12 से 18 आयुवर्ग के थे।इसके बाद दूसरे आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद छह से 12 साल के बच्चों को भी डोज दी जाएगी। इसके बाद दो से छह साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा।