दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 10:30 बजे के आसपास प्रकाश नाम के सर्वेंट ने बिजली की तार से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रकाश के भाई ने पुलिस को सूचना दी कि सर्वेंट क्वार्टर में बदबू आ रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।