दिल्ली दिल वालों की तो है ही, मेधा में भी उनका कोई सानी नहीं। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों में इस साल सबसे अधिक छात्र भेजने वाले शहरों में दिल्ली का स्थान सबसे ऊपर है। हालांकि इससे पहले ये जगह जयपुर को हासिल थी।
देश के आईआईटी संस्थानों में सबसे अधिक छात्र भेजने वाले शीर्ष दस शहरों में पहली बार महाराष्ट्र के तीन शहरों मुंबई, पुणे और नागपुर को एक साथ जगह मिली है।
जबकि पिछले साल की सूची मुंबई छठवें स्थान पर था। अपनी रैंकिंग सुधारते हुए मुंबई चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
इस सूची में मध्यप्रदेश के दो शहर भोपाल और इंदौर का नाम भी शामिल है। ये दो शहर इस साल कुल 805 छात्रों को शीर्ष तकनीकी संस्थान में भेजने में सफल हुए हैं।
लखनऊ इस क्लब का नया सदस्य बना है। दो साल पहले की सूची में जयपुर, दिल्ली, हैदराबाद, विजयवाडा, पटना और मुंबई क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर थे।
इस बार आईआईटी में कुल 14,385 छात्र चयनित हुए हैं जिसमें पचास फीसदी छात्र देश के पद्रंह शहरों से आते हैं।
रोचक बात यह है कि बडे शहरों से आने वाले छात्रों की संख्या लगातार गिर रही है जबकि छोटे शहरों से आने वाले छात्रों की संख्या में वृद्घि हुई है।