फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी कोई फाइल, उपराज्यपाल के आदेश पर हुआ एक्शन

Sat, 08 Feb 2025 04:04 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

Delhi Secretariat Sealed News: आदेश में सचिवालय के दस्तावेजों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Delhi Secretariat - फोटो : X @TheRealDharm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने फाइलों को सुरक्षित करने का आदेश जारी कर दिया। अंदेशा लगाया जा रहा था कि सत्ता परिवर्तन के बाद काफी रिकाॅर्ड को इधर-उधर किया जा सकता है।

विज्ञापन

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया। इसमें सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को विभाग की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी रिकॉर्ड या फाइल न हटाने का आदेश दिया है। जीएडी ने यह आदेश विभिन्न विभाग प्रमुखों और प्रभारियों को जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर सहित अन्य को बिना पूर्व अनुमति के दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। 
विज्ञापन

सचिवालय सील होने की फैली अफवाह
सत्ता परिवर्तन होते ही दिल्ली सचिवालय सील होने की अफवाह फैल गई। कहा जाने लगा कि नई सरकार के आदेश पर सचिवालय को सील किया जा रहा है, जबकि दिल्ली सरकार ने सूचना जारी कर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। दिल्ली सचिवालय को सील नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें