फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस ने परिसर कराया खाली; शुरू की तलाशी

Mon, 03 Aug 2026 11:30 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और परिसर की गहन जांच की जा रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे और गहन तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और परिसर की गहन जांच की जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन धमकियों के कारण स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

हाल ही में दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न स्कूलों को ऐसे ईमेल प्राप्त हुए जिनमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्राप्त ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि धमकी के स्रोत का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें