फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Schools Bomb Threat: राजधानी में लगातार पांचवें दिन मिली बम की धमकी, सुबह-सुबह ईमेल देखकर मचा हड़कंप

Fri, 22 Aug 2025 08:32 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द्वारका सेक्टर-7 स्थित एक स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7 बजे सूचना मिली और पुलिस व दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज लगातार पांचवें दिन बम की धमकी का ईमेल आया है। द्वारका सेक्टर-7 स्थित एक स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7 बजे सूचना मिली और पुलिस व दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


कल 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी
इससे पहले दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को गुरुवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि किसी भी स्कूल में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। काफी स्कूलों में बच्चों को घर भेज दिया गया था।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली के 55 से ज्यादा स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, किसी भी स्कूल में तलाशी लेने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। इससे पहले दिल्ली के द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले साल मई में भी स्कूलों को भरे मेल मिले थे। मई 2024 में भी डीपएस द्वारका सहित कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे।

धमकी भरे मेल आने से अभिभावक डरे
स्कूलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिलने से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें