फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: लाल किला, विधानसभा और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान के बाद निकली अफवाह

Mon, 23 Feb 2026 02:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया है। ईमेल आते ही हड़कंप मच गया। वहीं, लाल किला और दिल्ली विधानसभा को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली।
विज्ञापन
Delhi School Bomb Threat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली विधानसभा, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ई-मेल के प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच की। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेशन ने सुबह अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। ई-मेल के जरिए दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'दो स्कूलों, आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल, लोधी रोड को ईमेल से बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर जगह खाली करा ली गई और पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन चलाया।'

विज्ञापन


जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला
जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बारीकी से जांच की गई, लेकिन बम या विस्फोटक जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा, लाल किला और देश की राजधानी के दो स्कूलों समेत कई संस्थानों को सोमवार को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद इसे हॉक्स कॉल यानी झूठी धमकी करार दिया गया।

गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया
गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया। धमकी वाले ई-मेल में किसी स्कूल का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता के चलते गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें