दिल्ली के नजफगड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक सराफ की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुकानदार को गोली भी मार दी, जो उनके जबड़े में लगी है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर जांच की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू की।
उन्होंने बताया कि घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चला दी, जो एक आरोपी के पैर में लग गई।