फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गैर कोविड रोगियों को इलाज दे रहा सफदरजंग अस्पताल

Wed, 02 Feb 2022 12:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन से लेकर आपात सेवाएं तक जारी रहेंगी, इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना के साथ गैर कोविड रोगियों का इलाज भी चल रहा है। मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि महामारी के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी रही हैं। कोरोना की वजह से तमाम प्रतिबंध लगाए जाने के वक्त भी अस्पताल में ओपीडी से लेकर अन्य तमाम चिकित्सीय सेवाएं जारी रहीं। 

विज्ञापन


वर्तमान में यहां गैर कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। साथ ही ऑपरेशन थियेटर और रूटीन सर्जरी भी संचालित की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके यहां मरीजों के ऑपरेशन इत्यादि बंद नहीं हैं। ओपीडी पंजीयन के लिए बीते दिनों समय में कटौती की गई थी जिसे जल्द ही पहले की तरह कर दिया जाएगा।

दरअसल दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही अस्पतालों में गैर कोविड रोगियों के उपचार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एम्स में गैर कोविड मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। यहां आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को ही चिकित्सा व्यवस्था मिल रही है। उत्तर प्रदेश से दिल्ली आए विभांशु 18 वर्षीय हैं। उनका इलाज एम्स के हेमेटोलॉजी विभाग में चल रहा है। 
विज्ञापन


यहां विभागीय डॉक्टरों ने एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती होने की सलाह लिखित तौर पर दी। इसके बाद भी अब तक उन्हें भर्ती नहीं किया गया। यह दिक्कत दूसरे अस्पतालों में भी देखने को मिल रही है। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि उनके यहां स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं हैं। यहां सभी मरीजों को पहले की तरह उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें