फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की विनीता गर्ग और देवेंद्र कुमार को कल मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Wed, 04 Sep 2019 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • शिक्षक दिवस पर देश के 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
  • गाजियाबाद के एसए जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल मंजू राणा को भी किया जाएगा सम्मानित
  • पहली बार रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ सैनिक स्कूलों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है
विज्ञापन
demo pic - फोटो : president of india website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा में नवोन्मेष के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के लिए शिक्षक दिवस पर देश के 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल (सीबीएसई वर्ग), पूर्वी दिल्ली की कंप्यूटर साइंस शिक्षिका विनीता गर्ग, दिल्ली के शंकराचार्य मार्ग स्थित शहीद भाई बाल मुकुंद गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार और गाजियाबाद के एसए जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल मंजू राणा समेत इन सभी शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार पाने वालों में हरियाणा स्थित रेवाड़ी के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल मोहनपुर बवाल के हिंदी शिक्षक राजेश कुमार, हिमाचल प्रदेश स्थित चंबा के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल विकास महाजन, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल लाहारी बरनोटी के मास्टर गुरनाम सिंह, पंजाब में मानसा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंगहेरिल बुद्धलाडला के साइंस शिक्षक अमरजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल म्यानगंज दरियाबाद के सहायक शिक्षक आशुतोष आनंद और उत्तराखंड स्थित देहरादून के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मिसरापट्टी सहसपुर के  फिजिक्स के लेक्चरर रमेश प्रसाद बडोनी भी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पहली बार सैनिक स्कूल के शिक्षक भी शामिल
पहली बार रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ सैनिक स्कूलों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। इसमें सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी के शिक्षक विजय कुमार पांडे और एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल मुंबई के पीजीटी शिक्षक डॉ. ए जुबिन जियोल को भी अवार्ड मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन और सीबीएसई स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को यह सम्मान मिलेगा। 
विज्ञापन


इसमें केवी एमईजी बंगलूरू के पीजीटी शिक्षक अय्यर रेवती राजाराम, केवी खानपुरा असम की पीजीटी बॉयोटेक्नोलॉजी की शिक्षिका रम्मया परमेश्वरम अय्यर का नाम शामिल है। जबकि जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय, असम के प्रिंसिपल पी राजेश को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें