सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि साहिल बेरहमी से नाबालिग पर एक के बाद एक लगातार चाकू से वार करता रहा और पत्थरदिल दिल्ली वाले वहां से गुजरते रहे। किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस टीम को लड़की का शव सड़क पर मिला। बताया जा रहा है कि नाबालिग जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद छह बार लड़की पर पत्थर पटका। इस दौरान साहिल लगातार उसे लात से मारता रहा।