आम आदमी पार्टी की सादी राजनीति में एक नया ट्विस्ट आ गया है। जहां मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की जरूरत के मुताबिक बिजनेस क्लास के टिकट को अहम मान चुके थे वहीं अब दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बंगले के मामले में थोड़े सतर्क हो गए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक ऐसे बंगले की तलाश में थे, जहां काम-काज करने के लिए उन्हें जगह की कोई दिक्कत ना हो ऐसे में भले ही वो शीला दीक्षित को पसंद नहीं करते हों लेकिन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की बंगला सिसोदिया को खासा पसंद आया है।
सूत्रों की माने तो मनीष इस बंगले को उपमुख्यमंत्री का आवास बना सकते हैं। 'राष्ट्रीय सहारा' अखबार में छपी खबर के मुताबिक सिसोदिया ने शीला दीक्षित के पुराने बंगले AB-17 मथुरा रोड को आवास के रुप में अलॉट करने का प्रस्ताव संबंधित विभाग PWD को भेज दिया गया है।